Sunday, April 26, 2020

Geography of North America


उत्तरी अमेरिका क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया और अफ्रीका के बाद विश्व का तीसरा बड़ा महाद्वीप है।इसका  क्षेत्रफल 2424700 किलोमीटर है , उत्तरी अमेरिका की खोज 1492 ईस्वी में कोलंबस द्वारा की गई थी अतः इसे नई दुनिया की संज्ञा दी जाती है ।उत्तरी अमेरिका का नामकरण 'अमेरिगो वेस्पुक्की'  के नाम पर किया गया ।यह उत्तर में आर्कटिक महासागर ,पूर्व में अटलांटिक महासागर और
पश्चिम में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है जो पृथ्वी के भू-क्षेत्र का 16.22% है ।जनसंख्या की दृष्टि से यह एशिया, अफ्रीका और यूरोप का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है ।इस महाद्वीप के दक्षिण भाग में अनेक द्वीप हैं ,जो' पश्चिमी द्वीप समूह' या 'वेस्टइंडीज' के नाम से जाने जाते हैं। दक्षिणी अमेरिका से यह पनामा स्थलसन्धि के द्वारा  जुड़ा है। इसी  किसी स्थल संधि को काटकर पनामा नहर निकाली गई है ,जो कैरेबियन
सागर (अटलांटिक महासागर का एक भाग है) और प्रशांत महासागर के बीच एक सुंदर कड़ी का काम करती है। कैरेबियन सागर के तट पर कोलोन और प्रशांत तट पर बनाना बंदरगाह स्थित है। 
 अटलांटिक और प्रशांत को जोड़ने हेतू 'पनामा' नहर के   प्रतिस्पर्द्धी के रूप में निकारागुआ ने भी नहर निर्माण की
योजना बनाई है ।उत्तर पश्चिम में बेरिंग जलसंधि द्वारा यह महाद्वीप एशिया से पृथक है इस महाद्वीप के 2 बड़े देश कनाडा
और संयुक्त राज्य अमेरिका की 49°Nअक्षांश रेखा काफी हद तक सीमा बनाती है ।इसके बाद ग्रेट लेक्स और सेंट लॉरेंस नदी सीमा का कार्य करती है ।यद्यपि इस महाद्वीप का तट कटा- छँटा  नहीं है परंतु इसमें समुद्री
खाड़ियों  का प्रवेश मिलता है ,जैसे -हडसन की खाड़ी, मेक्सिको की खाड़ी, कैरेबियन सागर ,कैलिफोर्निया की खाड़ी आदि ।इस महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड (कल्लालित नुन्नात )है ,जो डेनमार्क के अधिकार में है ।उत्तरी अमेरिका का सबसे पुराना भूखंड कनाडिया 'लोरेंशियन'शील्ड है जहां की हिमोढों  के जमाव से अनेक झीलों  का निर्माण हुआ है ,जिनका उत्तर से दक्षिण क्रम है- ग्रेट बियर ,ग्रेट स्लैव ,अथावस्का, रेंडियर और विनिपेग झील कनाडियन शील्ड के दक्षिण में मीठे पानी की झीलें मिलती हैं। पश्चिम से पूर्व उनका क्रम है -सुपीरियर मिशीगन ,ह्यूरन ,इरी और ओंटारियो इन पांचों जिलों को सम्मिलित रूप से ग्रेट लेक्स कहते हैं। सुपीरियर झील विश्व में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है ।इरी और ओंटारियो के बीच विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा जलप्रपात मिलता है। इस महाद्वीप के पश्चिम में अलास्का से लेकर पनामा तक लंबी पर्वत श्रेणियां मिलती हैं ,जिसे 'पश्चिमी कार्डिलेरा ' कहते हैं। पश्चिम कॉर्डिलेरा की सर्व प्रमुख पर्वत श्रेणी राकी है जिसकी कुल लंबाई 6000 किलोमीटर है ।अन्य श्रेणियों में अलास्का का कास्केड तटीय ,सिएर्रा नेवादा और सिएर्रा मान्द्रे  महत्वपूर्ण हैं ।इन पर्वत श्रेणियों से घिरे कई अंतर पर्वतीय पठार भी मिलते हैं जैसे अलास्का ,कोलंबिया, ग्रेट बेसिन ,कोलोरैडो और मैक्सिको का पठार ।सबसे बड़ा पठार ग्रेट बेसिन है जिसकी नदियां समुद्र में नहीं पहुँच  पाती ,अतः यह अंतः प्रवाह बेसिन क्षेत्र बन गया है।                                                                                                                                                   
 उत्तरी अमेरिका की महत्वपूर्ण नदियाँ -सेंट लॉरेंस, मैकेंजी ,नेल्सन, हडसन, यूकॉन ,फ्रेजर ,कोलोराडो, कोलंबिया, मिसिसिपी ,मिसौरी है ।यह नदी विश्व की सर्वाधिक गहरी कैनियन बनाती है इसमें ग्रैंड कैनियन विश्वप्रसिद्ध प्रसिद्ध है ।कोलंबिया नदी पर संयुक्त राज्य अमेरिका का महत्वपूर्ण बांध ग्रैंड कुली है इसमें कोलोरैडो नदी पर बाउल्डर  एवं  डेबर बाँध का निर्माण किया गया है , उत्तरी अमेरिका की नदियां विद्युत उत्पादन में सहायक सिद्ध हुई हैं। नियाग्रा जलप्रपात  टेनेसी घाटी( पश्चिमी   अप्लेशियन   पर्वत)और   प्रपात रेखा (पूर्वी  अप्लेशियन  पर्वत) का जल विद्युत उत्पादन में प्रमुख स्थान है ।उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी 'मैकिन्ले ' एक सक्रिय ज्वालामुखी है जो अलास्का में स्थित है। पोपोकेटपेटल (मैक्सिको )मृत ज्वालामुखी का उदाहरण है ।महाद्वीप की पूर्वी उच्च भूमि 'अप्लेशियन पर्वत 'कहलाती है। मध्यवर्ती मैदान का उत्तरी भाग 'कनाडियन प्रेयरी 'कहलाता  है जो गेहूं मक्का और कपास की खेती के लिए विश्व प्रसिद्ध है।                                                                       
उत्तरी अमेरिका में सबसे गर्म जलवायु दक्षिण-पश्चिम भाग में स्थित मृत घाटी में पाई जाती है जहां ग्रीष्मकालीन तापमान 55-56 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है पर्वत श्रेणियों की दिशा सामान्यतः उत्तर दक्षिण है जो समुद्र से आने वाली आर्द्र पवनों  को रोककर तटीय भागों में वर्षा कराने में समर्थ हैं। किंतु पर्वतों की स्थिति के कारण मध्यवर्ती मैदान वृष्टि छाया क्षेत्र में आ जाते हैं ।उत्तर में पश्चिमी तट पछुआ हवाओं के प्रभाव में आता है जबकि दक्षिणी पूर्वी तट सन्मार्गी  पवनों से प्रभावित   रहता है ।जाड़े में सूर्य के दक्षिणायन होने के कारण कैलिफोर्निया में केवल जाड़ों में वर्षा होती है।           

     उत्तरी अमेरिका मैं सबसे अधिक वर्षा के क्षेत्र निम्नलिखित हैं -1.अटलांटिक तट पर दक्षिण पूर्वी क्षेत्र ,समुद्र से आने वाली सन्मार्गी  पवनों के कारण 2.प्रशांत तट पर उत्तर पश्चिम क्षेत्र समुद्र से चलने वाली पछुआ हवाओं के कारण ।इसी प्रकार इस महाद्वीप में सबसे कम वर्षा के क्षेत्र निम्नलिखित हैं -प्रशांत तट की ओर संयुक्त राज्य अमेरिका का दक्षिण-पश्चिम भाग तथा उससे संलग्न मेक्सिको का कुछ भाग( एरीजोना का मरुस्थल यहीं स्थित है ) 2.कॉर्डिलेरा से पूरब एवं   अप्लेशियन   व ग्रेट लेक्स के पश्चिम में स्थित मध्यवर्ती भूभाग ।उत्तरी अमेरिका में संयुक्त राज्य अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट (मैक्सिको की खाड़ी) पर चलने वाले चक्रवात' हरिकेन 'और 'टोरनैडो 'कहलाते हैं ।मेक्सिको के पश्चिमी तट पर वर्ष 2015 में  पैट्रिशिया   चक्रवात आया ,जिसे विश्व का सबसे शक्तिशाली  तूफान   माना जा रहा है।अलास्का का दक्षिण भाग उत्तरी प्रशांत प्रवाह (गर्म जलधारा )के कारण  हिम युक्त रहता है जबकि अटलांटिक तट पर लगभग इन्हें अक्षांशों पर स्थित सेंट लारेंस नदी का मुहाना जड़ों में जम जाता है ,क्योंकि यहां लेब्रोडोर नामक ठंडी जलधारा का प्रभाव रहता है ।ठंडी लैब्राडोर धारा न्यूफाउंडलैंड के निकट गल्फ स्ट्रीम में मिलती है ।इससे इस क्षेत्र में   प्लवकों के उत्पन्न होने के अनुकूल स्थितियां बनती हैं ।परिणाम स्वरुप न्यूफाउंडलैंड के समीप ग्रैंड बैंक व नोवास्कोशिया के पास जार्जेज बैंक नामक वृहद मत्स्य ग्रहण क्षेत्र मिलते हैं ।उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास का मैदान प्रहरी कहलाता है। मक्का को यहां कॉर्न कहा जाता है। यहां का प्रमुख कॉर्न  उत्पादक क्षेत्र संयुक्त राज्य अमेरिका के अंतर्गत पड़ता है ,जो मक्का पेटी के नाम जाना जाता है यहां मक्के का उपयोग पशुपालन के लिए होता है। मक्का के पौधे का मूल स्थान संभवत दक्षिणी मेक्सिको है ।कपास उत्पादन का प्रमुख क्षेत्र मक्के की पेटी के दक्षिण में है, जहां की भूमि की अति  उर्वरा है। मिसीसिपी द्रोणी का दक्षिणी भाग 'कपास की पेटी ' के नाम से प्रसिद्ध है।यहाँ के Sea Island और Upland अमेरिकी कपास की मांग पुरे विश्व में होती है। ग्रेट लेक्स का प्रदेश दुग्ध उत्पादन या गौ पालन कृषि के पेटी है।प्रेयरी के पश्चिम शुष्क भाग में गोवँशी पशुओं का पालन मांस उत्पादन के लिए किया जाता है।    गेहूं की खेती उत्तर में कनाडा के दक्षिण राज्यों से लेकर दक्षिण में संयुक्त राज्य के उत्तरी भागों 'प्रेयरी प्रदेश 'तक की जाती है ।उत्तरी भाग में गेहूं बसंत काल में और दक्षिणी भाग में शीत काल में उपजाया जाता है ।क्यूबा द्वीप  गन्ने का प्रमुख उत्पादक होने के कारण 'चीनी का कटोरा ' कहा जाता है ।जमैका केला उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है ।मेक्सिको का तट  कहवा की खेती के लिए उपयुक्त स्थल है ।                                                                           उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों में रेड इंडियन एस्किमो  और इन्यूट  आते   हैं ।एस्किमो का घर  बर्फ का बना होता है जिसे 'इग्लू' कहते हैं। वह   रेंडियर  कुत्ते  का उपयोग स्लेज गाड़ी को खींचने में करते हैं ।सील मछली की खाल और हड्डी से नाव बनाते हैं इसे 'कयाक ' कहते हैं उनका हथियार    हारपून कहलाता है ।कनाडा का अधिकतर भाग और ग्रीनलैंड सर्द जलवायु और  हिमाच्छादित रहने के कारण जन शून्य है। पश्चिमी कॉर्डिलेरा और अंतर पर्वतीय पठार भी पहाड़ी भूमि  एवं शुष्क जलवायु के  कारण  जन शून्य ।महाद्वीप की 85% जनसंख्या 100 डिग्री W देशांतर के पूर्वी भाग में में है ।सबसे घनी जनसंख्या के क्षेत्र हैं- ग्रेट लेक्स का दक्षिणी तट  ,सेंट  लॉरेंस तट और अटलांटिक तट। सारगैसो सागर के पश्चिमी किनारे बरमूडा द्वीप ,अटलांटिक महासागर में   यूनाइटेड किंगडम का द्वीप है ।इसे  सोमर्स द्वीप भी कहा जाता है।  इसकी राजधानी हेमिल्टन  है ।सेंट पियर और मिकलान  फ़्रांसके अधिकार क्षेत्र में है ,जो कनाडा के न्यूफाउलैंड   और लेब्रोडोर के दक्षिण में स्थित है।     यहां के सबसे बड़ा क्षेत्र मेक्सिको सिटी, न्यूयॉर्क शहर ,लॉस एंजिल्स,शिकागो  और टोरंटो है।
                                संयुक्त राज्य अमेरिका
 यह रूस, कनाडा और चीन के बाद चौ था सबसे बड़ा देश है ।इसमें  अलास्का  और हवाई द्वीप सहित 50 राज्य हैं। अमेरिका के ध्वज में 50 तारे इनके राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके भौतिक लक्षणों को तीन प्रमुख वर्गों में विभाजित किया जा सकता है -पश्चिम कॉर्डिलेरा, मध्यवर्ती निम्न भूमियाँ और  अप्लेशियन पर्वत ।मिसीसिपी व उसकी सहायक नदियां मध्यवर्ती निम्न में बहती हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका में गर्म जल के कई स्रोत हैं इसे गीजर कहते हैं सबसे प्रसिद्ध गीजर ओल्ड फेथफुल ,येलोस्टोन नेशनल पार्क में स्थित है एक्सेल्सियर गीजर भी यहीं  स्थित है। संसार का लगभग आधा पक्का इस देश में पैदा होता है यह कपास पेटी के उत्तरी भाग में  उपजाया जाता  है ।मक्का की पैदावार का अधिकतर भाग  पशुओं, सूअरों ,मुर्गियों को खिला दिया जाता। गेहूं उत्पादन में इसका विश्व में तीसरा स्थान है। संसार का लगभग एक तिहाई कपास संयुक्त राज्य अमेरिका में पैदा होता है। यह  तम्बाकू का भी अग्रणी उत्पादक है। वर्जिनियां का तंबाकू अपनी गुणवत्ता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। संयुक्त राज्य अमेरिका संसार के कुल दुग्ध उत्पादन का 20% एवं मक्का और पनीर का 20% से अधिक उत्पादन करता है ।मुलायम लकड़ी का यह दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।   अप्लेशियन पूर्वी भाग में   'पीडमांट  पठार  '   में प्रपात रेखा जल विद्युत का मुख्य उत्पादक क्षेत्र है। इस पर उत्तर  से दक्षिण के क्रम में महत्वपूर्ण बसे नगरों में फिलाडेल्फिया ,बाल्टीमोर ,वाशिंगटन ,रिचमंड रिले , कोलंबिया ,अगस्टा ,मैकन ,कोलंबस   व मांटगोमरी उल्लेखनीय  है ।संयुक्त राज्य अमेरिका  ताँबा का दूसरा और चांदी का तीसरा बड़ा उत्पादक है ।अमेरिका के मोंटाना राज्य की बूटे की  खान विश्व की सबसे बड़ी तांबे की खान है ।इसे पृथ्वी की वृहतम संपन्न पहाड़ी  भी कहते हैं।अप्लेशियन पर्वत  उच्च कोटि के एंथ्रासाइट व बिटुमिनस कोयले के भंडार के लिए विश्व प्रसिद्ध है।सुपीरियर झील के निकटवर्ती क्षेत्र (मुख्यतः मेसाबी रेंज ) उत्तम कोटि के लौह अयस्क का अग्रणी उत्पादक है ।  सोना मुख्यतः ओंटेरियो  से निकाला जाता है। यहां संसार की सबसे बड़ी सोने की खान है ।संयुक्त राज्य अमेरिका में तेल का पहला कुआँ पश्चिमी पेन्सिलवानिया में 1859 इस्वी में खोदा  गया था ।यह देश पेट्रोलियम के उत्पादन में भी अग्रणी है।मध्यवर्ती निम्न भूमियों एवं मैक्सिको  की खाड़ी  के तट  के  आसपास स्थित है। यह देश विश्व में सर्वाधिक रॉक  फास्फेट उत्खनित करता  है। यहां का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र माना  जाता है।डेट्रायट मोटर गाड़ियों के निम्न के लिए प्रसिद्ध है विश्व में सर्वाधिक मोटर गाड़ियां यहीँ बनती है देश की 3 बड़ी ऑटोमोबाइल उत्पादन करने वाली कंपनियों (जनरल्स मोटर्स ,फोर्ड और किस्लर) के बड़े कारखाने भी इसी नगर में हैं।एक्रान विश्व का सबसे बड़ा सिंथेटिक रबड़ व टायर  बनाने का केंद्र है।।कैलिफोर्निया का लॉस एंजिल्स नगर फिल्म उद्योग के लिए विश्व विख्यात है।हॉलीवुड यहीं स्थित है।यह फलों की डिब्बे बंदी और निर्यात का केंद्र है। सान फ्रांसिस्को में 'सिलिकॉन वैली' है,जो सॉफ्टवेर व कंप्यूटर उद्योग के लिए विख्यात है। प्रसिद्द नासा केंद्र 'जएफके ' फ्लोरिडा के 'केप  केन्वेरेल' में है।न्यूयार्क में अमेरिकन म्यूजियम ऑफ़ नेचुरल हिस्ट्री विश्व का सबसे बड़ा अजायबघर है।न्यूयार्क यहाँ का सबसे बड़ा नगर है,जो गगन चुम्बी इमारतों (स्काई -स्केपर्स ) के लिए प्रसिद्ध और संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO)का मुख्यालय है। इसे बड़े सेब के नाम से भी जाना जाता है।यहाँ का कनैड़ी वायु पत्तन संसार का सबसे व्यस्त हवाई पत्तन है।न्यूयार्क की द्विपीय स्थिति मुम्बई से मिलती जुलती है इसको नगरों का नगर भी कहते हैं।यह हडसन नदी के तट पर स्थित है।'शिकागो'विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है।यह संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे बड़ा मांस उत्पादन  केंद्र भी है।डिस्ट्रिस्ट कोलंबिया में स्थित वाशिंगटन डी. सी. देश की राष्ट्रीय राजधानी भी है।संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई प्रान्त में 4,050 मी. ऊँची माउन्टम्ये चोटी पर विश्व की सबसे बड़ी दूरबीन परियोजना शुरू की गई है।साथ ही मियामी शहर में दुनित का सबसे बडैरेट का किला बनाया गया ,जहाँ लालादून नामक अंडर ग्राउंड पार्क बनाया जा रहा है।
                                          कनाडा
रूस के बाद यह संसार का दूसरा सबसे बड़ा देश है। यह पूर्व में अटलांटिक महासागर से लेकर पश्चिम में प्रशांत महासागर तक फैला है ।इसके उत्तर में आर्कटिक सागर एवं दक्षिण में संयुक्त राज्य अमेरिका है। इसकी संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा विश्व की सबसे बड़ी भू सीमां है ।कनाडा को 3 प्राकृतिक विभागों में बांटा जा सकता है - 1. कनाडियन शील्ड - यह प्राचीनतम पठारी क्षेत्र है। इसका उत्तरी भाग प्रायः  सालों भर  हिमाच्छादित रहता है। यहां कई हिमानीकृत झीलें हैं ।मैकेंजी कनाडा की सबसे बड़ी नदी है ।कनाडियन  शील्ड के दक्षिणी भाग में शंकुधारी वन मिलते हैं। यह धात्विक खनिजों जैसे सोना -चांदी ,निकेल में धनी है ।शील्ड के दक्षिण व दक्षिण पूर्व में ग्रेट लेक्स और सेंट लारेंस नदी की निम्न भूमि है ।2.आंतरिक मैदान -इसी में प्रेयरी  मैदान है जो गेहूं उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है ।कॉर्डिलेरा प्रदेश।
 कनाडा के कुल क्षेत्रफल का लगभग 40% क्षेत्र में शंकुधारी  वनों(टैगा) का विस्तार है। इन शंकुधारी वनों में विश्व उत्पादन का 20% मुलायम लकड़ी काटी जाती है ।जिससे कागज लुग्दी और रेशा तैयार होते हैं ।कनाडा में वनों की लकड़ियां काटने वालों को लंबरजैक कहते हैं ।सस्केचवान  प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया ,वेंकूवर के जंगलों में लगातार मौसम की बदलती परिस्थिति के कारण आग लग जाती है ।संसार में अखबारी कागज के उत्पादन में कनाडा का पहला स्थान है। यहां के कागज उद्योग  मॉन्ट्रियल में केंद्रित हैं ।कनाडा संसार में गेहूं का एक अग्रणी निर्यातक तक देश है ।रेड बेसिन में अवस्थित विनिपेग विश्व की सबसे बड़ी गेहूं मंडी है ।चुकंदर की खेती के लिए कनाडा प्रसिद्ध है . कनाडा के नोवास्कोशिया प्रदेश  में सेब के बड़े-बड़े बाग हैं ।सेंट लॉरेंस नदी की घाटी एवं ग्रेट लेक्स के आसपास के क्षेत्रों में  दुधारू गाये  पाली जाती हैं ।न्यूफाउंडलैंड और नोवास्कोशिया क्रमशः ग्रैंड बैंक  व  जोर्जेज नामक प्रमुख क्षेत्र अवस्थित हैं। जहां से मछलियां पकड़ी जाती हैं ।अल्बर्टा प्रांत में अवस्थित  वुड बफैलो नेशनल पार्क विश्व का सबसे बड़ा संरक्षित उद्यान है ।कनाडा यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक देश है ।ओंटेरियो में सोने व  डावसन सिटी  ' यूकॉन' में चांदी का उत्पादन होता है। कनाडा में लौह अयस्क  का सबसे बड़ा निक्षेप 'लेब्रोडोर -क्यूबेक  सीमा ' पर पाई जाती है। यह संसार के प्रमुख लौह निर्यातक देशों   में एक है। कनाडा निकेल व  कोबाल्ट का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक देश है ।ओंटारियो प्रान्त के 'सड़बरी खान'  क्षेत्र में इनके वृहत्तम निक्षेप हैं।  संसार में  सीसे और जस्ते का सबसे बड़ा निक्षेप (भंडार ) ब्रिटिश कोलंबिया में है। यहां की सुलीवन खान विश्व की सबसे बड़ी सीसा जस्ता खान है ।निर्माण प्रक्रिया में जस्ता और सीता संबद्ध रुप में मिलते हैं ,इसलिए इसे जुड़वा खनिज भी कहा जाता है ।कनाडा का अधिकतर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस अल्बर्टा प्रांत में निकाला जाता है ।यहां के कैलगेरी शहर में 'टर्नर वैली'  है ,  जहाँ  कनाडा का पहला तेल कुआं खोदा गया था ।कनाडा में जलशक्ति   के संसाधन अत्यंत समृद्ध है। नियाग्रा जलप्रपात का संयुक्त राज्य और कनाडा दोनों के लिए जल शक्ति का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। कनाडा में बॉक्साइट नहीं मिलता है तथा इसे अपने एल्युमीनियम के कारखानों के लिए बॉक्साइट जमायका और गायना  से  मंगाना पड़ता है ।अपने यहां की सस्ती जल विद्युत की सहायता से   यह  निर्यात के लिए एल्युमीनियम का उत्पादन करता है।
 कनाडा में दो पर महाद्वीपीय रेलमार्ग -1 ट्रांस कनाडियन पैसेफिक रेलमार्गब,न्यू ब्रन्सविक  के सेंत जोंस से प्रशांत महासागर के तट पर स्थित वैंकूवर तट तक जाता है।2.कनाडियन राष्ट्रीय रेलमार्ग ,नोवास्कोशिया के हैलीफैक्स नगर से ब्रिटिश के प्रिंस रूपर्ट तक जाती।'ट्रांस कनाडा हाइवे ' अटलांटिक महासागर से प्रशांत महासागर को जोड़ने वाली 9600 किलोमीटर लंबी यह सड़क सेंट लॉरेंस की घाटी एवं ग्रेट लेक्स के औद्योगिक क्षेत्रों से होकर गुजरती है। कनाडा के उत्तरी भागों में बर्फ पर चलने वाले वायुयानों  का उपयोग किया जाता है, जिसे स्की वायुयान का जाता है । टोरंटो  कनाडा सबसे बड़ा नगर है। ओटावा कनाडा की राजधानी है । मॉन्ट्रियल और वैंकूवर अन्य प्रमुख नगर हैं । विंडसर को 'कनाडा का डेट्रायट' व हेमिल्टन को  'कनाडा का  बर्मिंघम' कहा जाता है।कनाडा का क्यूबेक प्रांत फ्रेंच भाषी क्षेत्र है। इसे  'देश के  अंदर देश' का दर्जा प्राप्त है। कनाडा में रह रहे प्रवासी भारतीयों में पंजाबी समुदाय की बहुलता के कारण पंजाबी भाषा को कनाडा में तीसरी संसदीय भाषा का दर्जा देने का प्रस्ताव है। इकालुइत  'कनाडा' में 24 अप्रैल 2015 को   आर्कटिक देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया गया ।इस सम्मेलन में आर्थिक क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के कारण आने वाली समस्याओं पर चिंता व्यक्त की गई।

No comments:

Post a Comment